नौकरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नौकरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 अगस्त 2010

सुंदरता के दम पर अच्छी नौकरी पाने की चाह रखने वाली महिलाएं संभल जाएं

केवल सुंदरता और सही शरीर के दम पर अच्छी नौकरी पाने की चाह रखने वाली महिलाएं जरा संभल जाएं। कोलरेडो के डेवर बिजनस स्कूल द्वारा कराए गए एक अध्ययन के अनुसा ये जरूरी नहीं कि बॉस आकर्षक और खूबसूरत महिलाओं का पक्ष लेते है। हाल ही में सामाजिक मनोविज्ञान के जर्नल में प्रकाशित इस सर्वे में बताया गया है कि सुंदरता का एक बदसूरत पक्ष भी है। विशेष तौर पर उन महिलाओं के लिए जो समाज में शारीरिक सौंदर्य के बल पर नौकरी की तलाश करती हैं।.यह सही है कि कार्यस्थल पर लगभग सभी खूबसूरत महिला सहकर्मी चाहते हैं लेकिन एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कुछ खास तरह की नौकरियों की बात जब आती है तो इन आकर्षक महिलाओं को अक्सर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।


कोलोराडो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि मर्दों का काम समझे जाने वाली नौकरियों की बात जब आती है तो इन खूबसूरत महिलाओं को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है क्योंकि इस तरह की नौकरियों में व्यक्ति की सूरत कोई खास मायने नहीं रखती है।

अध्ययन में पाया गया कि मैनेजर, शोध और विकास, वाणिज्य निदेशक, मेकेनिक इंजीनियर और कंसट्रक्शन सुपरवाइजर जैसे कार्यो में लिए उन्हे महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है। अध्ययन में शोध दल की अगुवाई करने वाली स्टेफनी जॉनसन ने कहा कि इस तरह के पेशों में किसी महिला का खूबसूरत होना उसके लिए काफी नुकसानदेह पाया गया। अन्य सभी तरह की नौकरियों में आकर्षक महिलाओं को तरजीह दी गई।

हालांकि सर्वे के मुताबिक आकर्षक पुरूषों को इस खूबी के कारण नुकसान नहीं उठाना पड़ता। फिर भी आमतौर पर ये पाया गया है कि लोग इस खूबी का आनंद लेते है। उन्हें मोटी तनख्वाह मिलती है, काम का आंकलन अच्छा किया जाता है, बेहतर रैंकिंग की जाती है और सुनवाई के दौरान उनके पक्ष में निर्णय किए जाते हैं।