रंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 जून 2011

ताकत चाहिए तो देखिए लाल

अपनी शारीरिक क्षमता और गति बढ़ानी है तो पेश है एक बेहद आसान उपाय। एक नए अध्ययन के मुताबिक, उपाय है लाल रंग देखना। इमोशन जर्नल के हालिया अंक के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया कि इंसानों को जब लाल रंग दिखाया जाता है तो उनकी प्रतिक्रिया ज्यादा तेज और मजबूत हो जाती है।


वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज भारत्तोलन जैसे खेलों में उपयोगी साबित हो सकता है, जिसमें शक्ति और तेजी की जरूरत पड़ती है। अध्ययन करने वाले दल के अगुवा और न्यूयॉर्क के रोचेस्टर विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक एंड्रयू इलियट के हवाले से डेली एक्सप्रेस ने बताया, लाल हमारी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को तेज करता है क्योंकि इसे खतरनाक रंग माना जाता है।

इससे पहले के अध्ययनों में कहा गया था कि लाल रंग हानिकारक होता है और लाल कमीज पहने विरोधियों से एथलीट के हारने की आशंका ज्यादा होती है और यहां तक की परीक्षा के पहले लाल रंग दिखाने से छात्रों का प्रदर्शन फीका पड़ जाता है।

मूल समाचार यहाँ मौजूद है

सोमवार, 16 अगस्त 2010

यदि आप महिलाओं को आकर्षित करना, अपने करीब लाना चाहते हैं तो ...

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में पहली बार यह सामने आया है कि महिलाओं को भी पुरूषों पर कौन सा रंग अच्छा लगता है? इस अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं को वे पुरूष ज्यादा आकर्षक लगते हैं जो लाल रंग के वस्त्र पहने। इसलिए यदि आप महिलाओं को आकर्षित और उन्हें अपने करीब लाना चाहते हैं तो लाल रंग का चुनाव कीजिए। इसी तरह महिलाओं को पुरूषों की वे तस्वीरें ज्यादा सुहाती हैं जिनमें लाल रंग की चौखट या फ्रेम हो। लाल रंग को महिलाओं के प्रति पुरूषों का आकर्षण बढ़ाने वाला और खेल में अच्छे प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाला रंग माना जाता है।

अमेरिका के रोशेस्टर विश्वविद्यालय और जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के शोधकर्ता एंड्रयू इलियट कहते हैं, 'आमतौर पर लाल रंग को केवल महिलाओं के लिए आकर्षक रंग माना जाता है।' उन्होंने कहा कि उनका अध्ययन बताता है कि लाल और आकर्षण के बीच का संबंध पुरूषों को लुभाता है। जर्नल फॉर एक्सपेरीमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित हुए अध्ययन के लिए 25 पुरूषों और 32 महिलाओं को एक आदमी की श्वेत-श्याम तस्वीरें दिखाई गईं। इनमें से एक तस्वीर लाल पृष्ठभूमि में ली गई थी और दूसरी सफेद पृष्ठभूमि में। इसके बाद अध्ययन में शामिल लोगों से इन तस्वीरों के प्रति आकर्षण से संबंधित तीन प्रश्न पूछे गए थे। महिलाओं ने आदमी की लाल रंग की फ्रेम से घिरी तस्वीर को ज्यादा आकर्षक बताया, जबकि पुरूषों के साथ ऎसा कुछ नहीं था।

एक अन्य प्रयोग में महिलाओं को एक आदमी की लाल और हरी पोशाक की तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें भी महिलाओं को लाल पोशाक वाली तस्वीर ज्यादा आकर्षक लगी। वैसे अलग-अलग संस्कृतियों में लाल रंग का मतलब अलग-अलग है लेकिन सभी देशों की महिलाओं को लाल रंग के परिधानों में पुरूष ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

19 पृष्टों की यह रिपोर्ट यहाँ से डाउनलोड की जा सकती है। (पीडीएफ़, 190 KB)