मंगलवार, 26 अक्तूबर 2010

महिलाओं ने माना कि दुष्कर्म के लिए बलात्कारी से ज्यादा, पीड़ित महिला जिम्मेदार

ब्रिटेन में किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। सर्वे में शामिल 54 फीसदी महिलाओं का मानना है कि दुष्कर्म के लिए दुष्कर्मी से ज्यादा, पीड़ित महिला जिम्मेदार होती हैं। यह सर्वे 18 से 24 साल की एक हजार महिलाओं के बीच किया गया है। इनमें 24 फीसदी महिलाओं का कहना है कि शॉर्ट स्कर्ट पहनने के चलते दुष्कर्मी उनकी तरफ आकर्षित होता है और उसका मनोबल बढ़ता है। इन महिलाओं का यह भी कहना है कि दुष्कर्मी के साथ ड्रिंक और उसके साथ बातचीत करना भी उसको दुष्कर्म के लिए उकसाता है। इसलिए ये महिलाएं पीड़ित को दुष्कर्म के लिए जिम्मेदार ठहराती हैं।


लगभग 20 फीसदी महिलाओं का मानना है कि अगर पीड़ित दुष्कर्मी के घर जाती है तो वह कहीं ना कहीं दुष्कर्म के लिए जिम्मेदार होती है। लगभग 13 फीसदी महिलाओं ने कहा कि दुष्कर्मी के साथ उत्तेजक डांस और उसके साथ फ्लर्ट करना भी दुष्कर्म के लिए थोड़ा बहुत उत्तरदायी है।

इस सर्वे में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि एक तिहाई पुरुषों ने दावा किया है कि अगर अपने पार्टनर की इच्छा के खिलाफ वह सेक्स करते हैं, तो इसे वे दुष्कर्म मानने के लिए तैयार नहीं है। सर्वे में एक और बात सामने आई है कि लगभग 20 फीसदी महिलाएं तो दुष्कर्म की रिपोर्ट ही नहीं करती है। ये महिलाएं शर्म के चलते ऐसा नहीं करती हैं। चौंकानेवाली बात यह कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद ब्रिटेन में सिर्फ 14 फीसदी दुष्कर्म मामलों में ही सजा मिल पाती है।

इस संबंध में बीबीसी की रिपोर्ट पढ़ी जा सकती है

1 टिप्पणी:

  1. बहुत अच्छी प्रस्तुति!
    --
    आपकी रचना का लिंक बुधवार के
    चर्चा मंच पर लगा दिया है!
    --
    http://charchamanch.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं