गुरुवार, 19 अगस्त 2010

अपनी महिला साथी पर निर्भर पुरूष द्वारा उन्हें धोखा देने की संभावना अधिक

एक अनोखे शोध में यह पया गया है कि अपनी महिला साथी पर निर्भर रहने वाले पुरुषों की उनको धोखा देने की अधिक संभावना होती है। जबकि आर्थिक रूप से निर्भर महिलाओं के मामले में यह बात उलट है। आय में असमानता और बेवफाई के बीच संबंध की जांच करने वाले इस शोध में कहा गया है कि हो सकता है कि धोखा देकर पुरुष अपनी मर्दानगी दिखाना चाहते हों क्योंकि वे सोचते होंगे कि अपने पार्टनर की कमाई पर निर्भर रहने से उनके पुरुषत्व को खतरा पैदा हो जाता है।

महिलाओं के मामले में आर्थिक निर्भरता का इससे उलट असर होता है। वे अपने पुरुष साथी पर जितना ज्यादा निर्भर होती हैं उतना ही उनकी ओर से बेवफाई की संभावना कम होती है। इस शोध में 18 से 28 की उम्र के विवाहित या साथ रहने वाले महिला-पुरुष के जोड़ों को शामिल किया गया था।

इसमें देखा गया कि जो पुरुष पूरी तरह महिला साथी की कमाई पर निर्भर थे, उनकी ओर से अपने साथी को धोखा देने की संभावना उन पुरुषों से पांच गुना थी जो पार्टनरशिप में बराबर की राशि डालते थे। आर्थिक निर्भरता और बेवफाई में संबंध आयु, शिक्षा का स्तर, आय, धार्मिकता और संबंधों को लेकर संतोष के आधार पर लुप्त हो जाते हैं।

मुख्य शोधकर्ता क्रिस्टीन मंश ने कहा, यह संभव है कि पार्टनर से कम कमाने वाले पुरुष खुश नहीं रहते। वे धोखा भी इसीलिए करते हैं क्योंकि वे खुश नहीं होते। एक विडम्बना यह भी है कि जो लोग अपने साथी से ज्यादा कमाते हैं उनकी भी धोखा देने की अधिक संभावना होती है।

3 टिप्‍पणियां:

  1. yesa bhi kya ..
    tabhi mai apni biwi ko kam nhi kerne deta ji

    जवाब देंहटाएं
  2. महिलाओं के मामले में आर्थिक निर्भरता का इससे उलट असर होता है। वे अपने पुरुष साथी पर जितना ज्यादा निर्भर होती हैं उतना ही उनकी ओर से बेवफाई की संभावना कम होती है।

    एकदम सही शोध है ,आज सामाजिक पतन और चरित्रहीनता का यह प्रमुख कारन है की महिलाएं घर परिवार की देख रेख करने की वजाय पैसा कमाने की और ज्यादा ध्यान दे रही है या ऐसा करने के लिए मजबूर की जा रही है ...

    जवाब देंहटाएं