सुन्दरता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुन्दरता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 जून 2011

लम्बी उम्र चाहिए तो धूप में रहिये

आजकल आ रहे विज्ञापनों में अपनी क्रीम बेचती कंपनिया यह कहती पायी जाती हैं कि दो मिनट की धूप भी आपके लिए नुकसानदायक है. लेकिन सूर्य की रोशनी से अगर आप डरते हैं तो जरा इस शोध पर गौर कीजिए। एक नए अध्ययन में पता चला है कि सनबाथ लेने से उम्र बढती है। अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं नियमित तौर पर धूप स्त्रान करती हैं, उनके ज्यादा दिनों तक जीवित रहने की संभावना रहती है।


स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के शोधकर्तायों ने अपने शोध के माध्यम से यह साबित किया है कि धूप स्त्रान से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं मिलता बल्कि खून के थक्के जमने, मधुमेह और कुछ प्रकार के ट्यूमरों के खिलाफ शरीर को जरूरी प्रतिरोधी क्षमता देता है।

यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। लेकिन हमेशा सुबह की धूप का ही सेवन करें।

अधिक जानकारी हेतु यह मूल समाचार

गुरुवार, 16 जून 2011

बेटी चाहते हैं ? सुन्दर पार्टनर ढूंढिए

क्या आप भी बेटी चाहते हैं अगर हां तो अपने लिए एक सुन्दर पार्टनर तलाश कीजिए। क्योंकि एक शोध के मुताबिक सुन्दर दिखने वाले जोड़ों की बेटी पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है। रिप्रोडक्टिव साइंसेज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सुन्दर औरतों और मर्दों में कम सुन्दर दिखने वालों की तुलना में बेटी होने की संभावना ज्यादा होती है।

(एक प्रतीकात्मक चित्र)

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की विकासवादी मनोविज्ञानी सातोषी कानजवा ने मार्च 1958 में ब्रिटेन में जन्मे 1700 बच्चों का अध्ययन किया है। उन्होंने सभी बच्चों के बारे में उनके जीवन के अनेक स्तरों का अध्ययन किया। अध्ययन में यह देखा गया कि स्कूल और कॉलेज में इन बच्चों को उनके शिक्षकों ने सुन्दर कहा या बदसूरत। और 45 साल की उम्र में इन्हीं लोगों से उनके बच्चों और बच्चों के लिंग के बारे में पूछा गया।

सभी आंकड़ों को जमा करने के बाद कानजवा ने पाया कि अध्ययन के लिए लिए गए नमूने वाले लोगों में से 84 प्रतिशत लोगों को बेटे और बेटियां दोनों हुई, जबकि जो लोग खूबसूरत नहीं थे उन्हें बेटे ज्यादा हुए।

कानजवा ने कहा कि शारीरिक तौर पर सुन्दर होना कन्या शिशु तय करने के लिए एक मजबूत निर्धारक है। औसतन बदसूरत लोगों में से 56 में बेटे के माता-पिता बनने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। उनका मानना है कि हम बच्चों के लिंग को सुन्दरता के साथ जोड़कर जिस लिंग के बच्चे चाहें पैदा कर सकते हैं।

मर्दों के लिए यह बात हमेशा आसान रहती है क्योंकि वे शादी के रिश्ते में हों या फिर अफेयर की बात हो अपने लिए एक सुन्दर पार्टनर ही खोजते हैं। मगर औरतें सिर्फ अफेयर के लिए ही सुन्दरता को देखती हैं, दीर्घकालिक बंधन के लिए वे हमेशा पैसे, सामाजिक स्थिति जैसी चीजों को देखती हैं

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

यह सच नहीं कि महिलाएं गठीले बदन को पसंद करती है, सच यह है कि ........

एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाएं जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार फिर सलमान खान जैसे गठीले शरीर वाले पुरुषों की तरफ भले ही आकर्षित होती हों, लेकिन सम्बन्ध बनाने के लिए वे चीजों की मरम्मत करने में सक्षम मर्दों को ही तरजीह देती हैं। तीन हजार महिलाओं पर किए गए इस शोध में जवाब देने वाली करीब 75 प्रतिशत औरतों ने कहा कि वे खुद को फिट रखने की कवायद में घंटों गुजारने वाले मर्दों के बजाय वैसे पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जो गैजेट तथा प्रौद्योगिकी के बारे में बेहतर रूप से समक्ष होते हैं।

डेली एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक करीब 50 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे अपने घर में ऐसे व्यक्ति को देखना चाहती हैं जो टेलीविजन, स्टीरियो तथा कम्प्यूटर में होने वाली तकनीकी खराबियों को दूर करने में सक्षम हो। आधी से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि चीजों को बनाने की काबिलियत रखने वाले व्यक्ति के साथ रहने से उन्हें अच्छा महसूस होता है। बहरहाल, तीन में से सिर्फ एक महिला ने ही गठीले बदन वाले पुरुषों को पसंद करने की बात कही।

मंगलवार, 17 अगस्त 2010

सुंदरता के दम पर अच्छी नौकरी पाने की चाह रखने वाली महिलाएं संभल जाएं

केवल सुंदरता और सही शरीर के दम पर अच्छी नौकरी पाने की चाह रखने वाली महिलाएं जरा संभल जाएं। कोलरेडो के डेवर बिजनस स्कूल द्वारा कराए गए एक अध्ययन के अनुसा ये जरूरी नहीं कि बॉस आकर्षक और खूबसूरत महिलाओं का पक्ष लेते है। हाल ही में सामाजिक मनोविज्ञान के जर्नल में प्रकाशित इस सर्वे में बताया गया है कि सुंदरता का एक बदसूरत पक्ष भी है। विशेष तौर पर उन महिलाओं के लिए जो समाज में शारीरिक सौंदर्य के बल पर नौकरी की तलाश करती हैं।.यह सही है कि कार्यस्थल पर लगभग सभी खूबसूरत महिला सहकर्मी चाहते हैं लेकिन एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कुछ खास तरह की नौकरियों की बात जब आती है तो इन आकर्षक महिलाओं को अक्सर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।


कोलोराडो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि मर्दों का काम समझे जाने वाली नौकरियों की बात जब आती है तो इन खूबसूरत महिलाओं को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है क्योंकि इस तरह की नौकरियों में व्यक्ति की सूरत कोई खास मायने नहीं रखती है।

अध्ययन में पाया गया कि मैनेजर, शोध और विकास, वाणिज्य निदेशक, मेकेनिक इंजीनियर और कंसट्रक्शन सुपरवाइजर जैसे कार्यो में लिए उन्हे महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है। अध्ययन में शोध दल की अगुवाई करने वाली स्टेफनी जॉनसन ने कहा कि इस तरह के पेशों में किसी महिला का खूबसूरत होना उसके लिए काफी नुकसानदेह पाया गया। अन्य सभी तरह की नौकरियों में आकर्षक महिलाओं को तरजीह दी गई।

हालांकि सर्वे के मुताबिक आकर्षक पुरूषों को इस खूबी के कारण नुकसान नहीं उठाना पड़ता। फिर भी आमतौर पर ये पाया गया है कि लोग इस खूबी का आनंद लेते है। उन्हें मोटी तनख्वाह मिलती है, काम का आंकलन अच्छा किया जाता है, बेहतर रैंकिंग की जाती है और सुनवाई के दौरान उनके पक्ष में निर्णय किए जाते हैं।